24 घण्टे ऑनलाइन

कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फिर फायरिंग, गोल्डी-लॉरेंस गैंग ने दी ये धमकी

कनाडा के सरे में कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कैप्स कैफे पर एक बार फिर फायरिंग की गई है। गोलीबारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read

कनाडा के सरे में कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कैप्स कैफे पर एक बार फिर फायरिंग की गई है। गोलीबारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। पोस्ट में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर उन्होंने रिंग नहीं सुनी तो अगली बार मुंबई में हमला करेंगे।

गोलीबारी के बाद गोल्डी ढिल्लों नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट का पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में लिखा है, “जय श्री राम। सतश्रीअकाल। राम राम सारे भाइयों को। आज जो ये कपिल शर्मा के कैप्स कैफे... सरे में फायरिंग हुई है इसकी जिम्मेदारी मैं गोल्डी ढिल्लों लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं।”

आगे पोस्ट में लिखा गया है, “इसको हमने कॉल की थी इसको रिंग नहीं सुवाई दी तो कार्रवाई करनी पड़ी। अब भी रिंग नहीं सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्द ही मुंबई में करेंगे।” मुंबई पुलिस कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को धमकी देने वाले इस सोशल मीडिया पोस्ट को वेरीफाई कर रही है।

कैफे पर हुई 6 राउंड फायरिंग


कपिल (Kapil Sharma) के कैफे पर इस बार 6 राउंड फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। हमले के हाद सरे की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कैप्स कैफे पर एक महीने के अंदर ही ये दूसरा हमला है। पिछली बार हुई फायरिंग में वहां की पुलिस ने अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

पिछली बार कब हुई थी फायरिंग


पिछले महीने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कनाडा के कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर आधी रात में करीब 1।30 बजे अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस हमले में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था। उस वक्त भी महलावरों ने अपना एक वीडियो जारी किया था। हालांकि हमले के 10 दिनों के बाद ही कैफे फिर से ओपन हो गया था। पिछली बार हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी बैन खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता और भारत के सबसे वांटेड व्यक्तियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने ली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।