24 घण्टे ऑनलाइन

जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं

पटना। बिहार के जमुई में रविवार को झाझा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए रवाना हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Jan Shatabdi Express Train) में आग लगने की घटना सामने आई। जब एक स्टेशन पर ट्रेन के चक्के में आग…

24GhanteOnline
September 14, 2025
2 min read

पटना। बिहार के जमुई में रविवार को झाझा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए रवाना हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Jan Shatabdi Express Train) में आग लगने की घटना सामने आई। जब एक स्टेशन पर ट्रेन के चक्के में आग लगी और उस पर काबू पाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया तो अगले स्टेशन पर जाकर ट्रेन के पहिये से फिर से धुआं उठने लगा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

जसीडीह रेलखंड के रजला और सिमुलतला रेलवे स्टेशन के 15 किलोमीटर की दूरी के दौरान दो बार जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Jan Shatabdi Express Train) के चक्के में आग लग गई, जिस वजह से ट्रेन रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही। ऐसे में ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोगों को लगा कि कहीं आग फैल न जाएं और लोग डरकर इधर-उधर दौड़ने लगे। जब ट्रेन रजला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के पहिए में आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन (Jan Shatabdi Express Train) पहले रजला स्टेशन पर काफी देर खड़ रही। हालांकि, किसी तरह का नुकसान इस घटना में नहीं हुआ।

इसके बाद आग पर काबू पाया गया और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई, लेकिन सिमुलतला रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल से पहले ही एक बार फिर जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Jan Shatabdi Express Train) के पहिए से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ट्रेन को रोका गया और यात्री ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे।

हालांकि, इस घटना को लेकर रेल कर्मियों ने बताया कि बाइंडिंग हुई थी, जिस कारण आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…