24 घण्टे ऑनलाइन

फायरवर्क फैसिलिटी में विस्फोट के बाद लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

कैलिफोर्निया: कैलिफोर्निया के योलो काउंटी स्थित एस्पार्टो शहर में फायरवर्क फैसिलिटी (Fireworks Facility) में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। इस घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सड़कों को बदं कर दिया गया…

24GhanteOnline
July 2, 2025
2 min read

कैलिफोर्निया: कैलिफोर्निया के योलो काउंटी स्थित एस्पार्टो शहर में फायरवर्क फैसिलिटी (Fireworks Facility) में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। इस घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सड़कों को बदं कर दिया गया और इमरजेंसी रिस्पांस ऑपरेशन चलाए गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मंगलवार शाम (स्थानीय समय) को हुए इस विस्फोट को कुछ लोगों ने शुरू में विमान दुर्घटना समझ लिया। विस्फोट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और आसमान में काले धुएं का एक विशाल गुबार उठ गया, जो उत्तरी सोलानो काउंटी के कुछ हिस्सों तक दिखाई दे रहा था।

काउंटी रोड 23 पर आग लगने के बाद शाम 6 बजे से ठीक पहले आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचा। 'कैल फायर' के अनुसार, विस्फोट एक फायरवर्क स्टोरेज और हैंडलिंग फैसिलिटी में हुआ, जिससे आग भड़क उठी। इस वजह से चिंता बढ़ गई कि कहीं और धमाके न हों और जंगल में आग न लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में काला धुआं तेजी से पूरे इलाके में फैलता नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें तेज धमाके सुनाई दिए और आस-पास के इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई।

योलो काउंटी इमरजेंसी सर्विस ऑफिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में एक फायरवर्क फैसिलिटी (Fireworks Facility) शामिल थी। उसे स्थानीय लोगों से यहां कई विस्फोटों की रिपोर्ट्स मिली हैं। विस्फोट के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले में आधिकारिक जांच जारी है।

कैल फायर एलएनयू ने 'एक्स' पर बताया, "फायरफाइटर्स योलो काउंटी की मदद कर रहे हैं, जहां हाइवे 16 / ओकडेल रैंच लेन, एस्पार्टो के पास आग जंगल की ओर फैल गई है। इस घटना से निपटने के लिए कैल फायर ने हवाई और जमीनी संसाधन भेजे हैं।"

प्रभावित क्षेत्र पर अभी भी कड़ी नजर रखी जा रही है। आपातकालीन टीमें किसी भी दोबारा भड़कने वाली आग पर नजर बनाए हुए हैं। नुकसान की गंभीरता का आकलन किया जा रहा है। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और फायरफाइटिंग यूनिट्स और पहले प्रतिक्रिया देने वाली टीमों की निरंतर आवाजाही के लिए घटनास्थल के आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया। लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…