24 घण्टे ऑनलाइन

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर-4 स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली कंपनी में आज सुबह भीषण आग (Fire) लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी इमारत धुएं के गुबार में तब्दील हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर 240 कर्मचारी काम…

24GhanteOnline
March 12, 2026
2 min read
बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर-4 स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली कंपनी में आज सुबह भीषण आग (Fire) लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी इमारत धुएं के गुबार में तब्दील हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर 240 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से कई लोग आग की लपटों के बीच फंस गए। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग को बुझाने का काम जारी है।

आग (Fire) लगने के बाद धुए का गुबार कई किलो मीटर दूर से देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक भीषण आग बी-40 कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड नाम की कंपनी मे लगी है। आज सुबह करीब 5:30 बजे अचानक ये आग लग गई। जहां आग लगी, वो तीन मंजिला इमारत है जहां बिजली के मीटर बनाने का काम किया जाता है। जिस वक्त आग लगी, नाइट शिफ्ट के कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरी फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में करीब 26 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई लोगों को बचाव दल ने इमारत की खिड़कियां तोड़कर इन कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दमकल की गाड़ियां बुझा रहीं आग


सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की 25 यूनिट्स को काम पर लगाया गया है। दमकल कर्मी जान जोखिम में डालकर इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें