निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगी आग, 13 अग्निशमन वाहनों ने पाय काबू
साबरमती। गुजरात के निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन (Bullet Train Station) पर शनिवार की सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। 13 अग्निशमन वाहनों तत्काल…
साबरमती। गुजरात के निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन (Bullet Train Station) पर शनिवार की सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। 13 अग्निशमन वाहनों तत्काल मौके पर भेजा गया और आग को काबू में कर लिया गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, यह आग निर्माण स्थल के एक हिस्से पर लगे अस्थायी शटरिंग (जैसे लकड़ी या धातु) से लगी।
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि वेल्डिंग से निकली चिंगारी के कारण यह आग लगी। बयान में कहा गया, किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। एनएचएसआरसीएल के अधिकारी साइट पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
बुलेट ट्रेन परियोजना
साबरमती स्टेशन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का हिस्सा है, जो 508 किलोमीटर लंबी है। यह परियोजना गुजरात (352 किलोमीटर) और महाराष्ट्र (156 किलोमीटर) को जोड़ने वाली है, जिसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद/नाडियाड, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
