रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत; 30 दमकल गाड़ियां मौके पर
तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक स्की रिसॉर्ट (Ski Resort) होटल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। ये जानकारी सरकारी प्रसारक टीआरटी ने मंगलवार को जानकारी दी। बोलू के गवर्नर अब्दुलअजीज…
तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक स्की रिसॉर्ट (Ski Resort) होटल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। ये जानकारी सरकारी प्रसारक टीआरटी ने मंगलवार को जानकारी दी।
बोलू के गवर्नर अब्दुलअजीज आयडिन ने बताया कि आग मंगलवार को सुबह करीब 3:30 बजे बोलू के कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट (Ski Resort) में 11 मंजिला होटल की चौथी मंजिल पर लगी और अग्निशमन कर्मी अभी भी इसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। गवर्नर ने बताया कि होटल में 234 लोग मौजूद थे।
टेलीविजन पर दिखाई गई तस्वीरों में होटल की छत और ऊपरी मंजिलों में आग लगी देखी गई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि 30 दमकल गाड़ियां को मौके पर भेजा गया है, जोकि लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटी हींहुई हैं। साथ ही साथ 28 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं हैं, जिसके जरिए घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
गरियाबंद में चल रही मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, मरने वालों में 1 करोड़ का इनामी भी शामिल
वहीं, होटल (Ski Resort) में फंसे लोगों निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने की वजह से आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रशासन कई लोगों को अस्पताल से बाहर निकाल लिया है। हालांकि कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
