24 घण्टे ऑनलाइन

कुणाल कामरा को एकनाथ शिंदे पर Joke मारना पड़ा भारी, कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ शब्द के जरिए कटाक्ष किया था। जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार…

24GhanteOnline
March 24, 2025
2 min read

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ शब्द के जरिए कटाक्ष किया था। जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में एक होटल में तोड़फोड़ की, जहां कामरा के शो की शूटिंग की गई थी। वहीं, अब कॉमेडियन के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर ली गयी है।

एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

उन्होंने कामरा (Kunal Kamra) के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वह कामरा से कहना चाहते हैं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे।

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने समाचार एजेंसी बातचीत में कहा कि कुणाल कामरा एक किराए के कॉमेडियन हैं, और वह कुछ पैसों के लिए उनके नेता पर टिप्पणी कर रहे हैं। महाराष्ट्र की बात तो दूर, कुणाल कामरा पूरे भारत में कहीं भी स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते, शिवसैनिक उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे।’

वहीं, होटल में तोड़फोड़ के मामले में शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…