यश दयाल की बढ़ी मुश्किलें, यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज
आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। पिछले दिनों एक महिला ने दयाल पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ…
आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। पिछले दिनों एक महिला ने दयाल पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दयाल (27) के खिलाफ रविवार को इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 69 (शादी का झूठा वादा सहित धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। यह कार्रवाई तब की गई जब एक महिला ने 21 जून को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को IGRS (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से शिकायत की, जिसमें आरोप लगाया गया कि जिस क्रिकेटर (Yash Dayal) के साथ वह पांच साल से रिलेशनशिप में थी, उसने उसका शारीरिक शोषण किया।
दयाल (Yash Dayal) पर आरोप है कि उसने कई सालों तक पीड़िता के साथ संबंध बनाए रखते हुए शादी का झूठा वादा किया। पीड़िता ने 21 जून को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। गाजियाबाद पुलिस ने पिछले हफ्ते महिला का बयान दर्ज किया। हालांकि, दयाल ने अभी तक अपना बयान नहीं दिया है।
एक मीडिया हाउस से बातचीत में गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि तेज गेंदबाज को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। शिकायत के अनुसार, महिला का दावा है कि दयाल ने पहली बार 2019 में सोशल मीडिया के जरिए उससे मुलाकात की, जिसके बाद इंस्टाग्राम पर उनकी बातचीत हुई। उसने आरोप लगाया कि क्रिकेटर (Yash Dayal) ने उससे शादी करने का वादा किया और उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए रखे।
पीड़िता ने आगे दावा किया कि क्रिकेटर (Yash Dayal) अपने रिश्ते के दौरान उसे बेंगलुरु, दिल्ली और प्रयागराज ले गया। जब भी उसने शादी पर जोर दिया, तो उसने कथित तौर पर उसे अपने करियर में सेटल होने तक इंतजार करने के लिए कहा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
