24 घण्टे ऑनलाइन

राहुल-तेजस्वी के ड्राइवर पर एफ़आईआर, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में पुलिसकर्मी को मारी थी टक्कर

पटना। बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से ‘वोट अधिकार यात्रा’ निकाली गयी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस संसद और राजद नेता तेजस्वी यादव की थी थार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी जिसके बाद पुलिस चोटिल हो गया। इस…

24GhanteOnline
August 21, 2025
2 min read

पटना। बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से ‘वोट अधिकार यात्रा’ निकाली गयी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस संसद और राजद नेता तेजस्वी यादव की थी थार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी जिसके बाद पुलिस चोटिल हो गया। इस मामले पर राहुल – तेजस्वी (Rahul-Tejaswi) के ड्राइबर ने पर एफ़आईआर दर्ज कराई गयी है।

बता दें वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंगलवार को राहुल – तेजस्वी (Rahul-Tejaswi) के चालक की लापरवाही से थार का एक चक्का सुरक्षा में तैनात सदर एसडीपीओ-1 हुलास कुमार के बॉडीगार्ड महेश कुमार के पैर पर चढ़ गया था। टक्कर से पुलिसकर्मी का बायां पैर चोटिल हो गया और उसमें फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद घायल महेश ने नवादा नगर थाने में राहुल – तेजस्वी के अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

महेश कुमार ने बताया कि दोपहर में करीब 12 बजे वह एसडीपीओ-01 के साथ नवादा के भगत सिंह चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (Rahul-Tejaswi) का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह भीड़ के धक्के से गिर गए थे।

मंगलवार को नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (Rahul-Tejaswi) के अज्ञात चालक की लापरवाही से थार गाड़ी का चक्का पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ा जिससे उनका बायां पैर टूट गया।

फिलहाल घायल पुलिसकर्मी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा उनका इलाज जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…