24 घण्टे ऑनलाइन

Delhi Elections: BJP कैंडिडेट प्रवेश वर्मा पर FIR, इस मामले में चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग एक्शन मोड पर नजर आ रहा है। आयोग ने नई दिल्ली पुलिस से बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा (Pravesh Verma) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखी चिट्ठी है। इसके तुरंत बाद…

24GhanteOnline
January 15, 2025
3 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग एक्शन मोड पर नजर आ रहा है। आयोग ने नई दिल्ली पुलिस से बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा (Pravesh Verma) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखी चिट्ठी है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए अचार संहिता का उलंघन करने के मामले में परवेश वर्मा (Pravesh Verma) पर FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के SHO को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने बाल्मीकि कॉलोनी में जूते बांटे, जिससे अचार संहिता का उलंघन माना गया है।

वहीं, इस संबंध में चुनाव आयोग ने पुलिस को लिखित निर्देश जारी कर जांच शुरू करने को कहा है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस मुद्दे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वर्मा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता को खरीदने की कोशिश कर रही है और यह पूरी तरह से दिल्लीवासियों का अपमान है। उन्होंने पूछा, ‘क्या भाजपा यह समझती है कि जूते बांटने से वह दिल्ली के लोगों को खरीद सकती है?’ इस बीच, आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

आरोपों के बीच, वर्मा (Pravesh Verma)  ने बुधवार को अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरा था। पर्चा भरने से पहले, उन्होंने भव्य तरीके से पदयात्रा निकाली और समर्थकों के साथ नामांकन किया। नामांकन से पहले, उन्होंने वाल्मीकि मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए और फिर वहां महिलाओं को जूते पहनाए। आम आदमी पार्टी ने इसे वोट खरीदने की कोशिश बताया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा किया।


क्या चुनाव आयोग को लोकतंत्र की हत्या होती हुई नहीं दिख रही⁉️

एकतरफ़ नई दिल्ली विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा खुलेआम सड़कों पर जूते बांट रहे। उसका फोटो और Video बनवा रहे। वहीं दूसरी तरफ़ जिला निर्वाचन अधिकारी (DM) कह रहे हैं कि ऐसा कुछ हो ही नहीं रहा है।

खुलेआम आचार… pic.twitter.com/BQ8lFAi299


— AAP (@AamAadmiParty) January 15, 2025


चुनाव आयोग का एक्शन


चुनाव आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। चुनाव आयोग के द्वारा भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि यह अचार संहिता के उल्लंघन के तहत आता है।

प्रवेश वर्मा ने महिलाओं को बांटे जूते, AAP बोली- बीजेपी दिल्ली के लोगों को खरीदना चाहती है


शिकायत में यह भी बताया गया है कि जिस व्यक्ति ने शिकायत की, उसने दो वीडियो भेजे हैं, जिनमें प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) महिलाओं को जूते बांटते हुए देखे जा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।