24 घण्टे ऑनलाइन

मतदान से ठीक पहले AAP को झटका, ओखला से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पर FIR

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है। वोटिंग से एक रात पहले ओखला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। देर रात अमानतुल्लाह के समर्थकों को…

24GhanteOnline
February 5, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है। वोटिंग से एक रात पहले ओखला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। देर रात अमानतुल्लाह के समर्थकों को ओखला विधानसभा में भीड़ जमा करने पर पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की। अमानतुल्लाह खान भी वहां पर मौजूद थे, पुलिस ने जैसे ही उनके दो समर्थकों को पकड़ जिप्सी में बिठाया, अमानतुल्लाह आए और अपने दो समर्थकों को पुलिस की जिप्सी से उतार कर ले गए।

अमानतुल्लाह (Amanatullah Khan) पर पहले भी कई बार दबंगई के आरोप लग चुके हैं और पुलिस के साथ झगड़े का उनका पुराना रिकॉर्ड हैं। लेकिन आचार संहिता के दौरान आप MLA की इस हिम्मत ने सबको हैरान कर दिया है और पुलिस के ऊपर कई सवाल खड़े किए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “लगभग रात एक बजे मैं स्टाफ के साथ थाना जामिया नगर क्षेत्र में गश्त पर था। जब पुलिस तूबा कॉलोनी जाकिर नगर पहुंची तो पुलिस ने पाया कि आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान अपने करीब 100 समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे, जो आदर्श आचार संहिता और ACP NFC की ओर से जारी अधिसूचना का उल्लंघन कर रहे थे। इसलिए धारा 223/3/5 BNS और 126 RPAct के तहत FIR संख्या 95/25 मामला दर्ज किया गया है।

FIR पर अमानतुल्लाह (Amanatullah Khan) ने क्या कहा?


पुलिस के FIR के बाद अमानतुल्लाह ने कहा कि BJP के लोग पैसा बांट रहे हैं और पुलिस उनका साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि मैंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अमानतुल्लाह ने ये भी कहा कि ओखला की जनता मेरे साथ आ गई है और वह अपने इरादों में कामयाब नहीं होंगे।

बता दें, अमानतुल्लाह खान की सीट से इस बार AIMIM ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है और वह इसके पीछे भी BJP का हाथ बता रहे हैं और AIMIM पर BJP का साथ देने का आरोप लगा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।