24 घण्टे ऑनलाइन

रविवार के दिन इन उपायों को कर धन-धान्य से भरें अपना घर

हर किसी को अपने जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता तो होती हैं। घर में सुख-समृद्धि लाने में धन-धान्य का भी विशेष योगदान होता हैं। धन प्राप्ति के लिए सभी मेहनत करते हैं लेकिन इसी के साथ ही किस्मत का संयोग…

24GhanteOnline
February 8, 2026
2 min read

हर किसी को अपने जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता तो होती हैं। घर में सुख-समृद्धि लाने में धन-धान्य का भी विशेष योगदान होता हैं। धन प्राप्ति के लिए सभी मेहनत करते हैं लेकिन इसी के साथ ही किस्मत का संयोग होना भी जरूरी होता हैं।

कर्म फल के साथ भाग्य फल होने से जीवन की सभी कमियां दूर हो जाती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे घर में धन-धान्य की समस्या का निवारण होता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- रविवार (Sunday) के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का बना हुआ सरसों का तेल का चौमुखा दीपक जलाएं और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना करें। माना जाता है कि यह उपाय प्रत्येक रविवार को करने से आपके घर में सुख संपत्ति घर में आने लगती है।

- रविवार के दिन प्रातः और संध्या के समय शुद्ध गाय के घी का दीपक घर में जलाना चाहिए। माना जाता है कि यह उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है और घर में धन-धान्य की बरकत होती है।

- अगर आपको या परिवार के किसी सदस्य को धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो शुक्ल पक्ष के रविवार के दिन किसी प्राचीन शिव मंदिर में जाकर प्रातःकाल के समय गौरी शंकर रुद्राक्ष चढ़ाएं। यह उपाय बहुत कारगर माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके और परिवार के सदस्यों की धन संबंधित परेशानी दूर होने लगती हैं साथ ही घर में पैसे की आवक भी बनती है।

- रविवार के दिन तीन नई झाड़ू खरीदकर अपने घर ले आएं। दूसरे दिन जल्दी उठें और स्नानदि करने के पश्चात किसी देवी मंदिर में चुपचाप झाड़ू रखकर आ जाएं। लेकिन ध्यान रहे की ये कार्य करते समय आपके ऊपर किसी की नजर न पड़े न ही कोई आपको टोके। माना जाता है कि अगर कोई टोक देता है तो आपको लाभ प्राप्त नहीं होता है।

- अगर आप अपनी कोई मनोकामना की पूर्ति करना चाहते हैं तो रविवार को वट (बरगद) के वृक्ष का एक पत्ता लेकर उस पर अपनी मनोकामना लिखें और किसी पवित्र नदी में बहा दें। माना जाता है कि यह उपाय करने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।