FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार
सैन फ्रांसिस्को। फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में पराग्वे ने शानदार जुझारू प्रदर्शन करते हुए शनिवार को तुर्किये को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें मजबूत कर लीं, जबकि तुर्किये इस हार…

सैन फ्रांसिस्को। फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में पराग्वे ने शानदार जुझारू प्रदर्शन करते हुए शनिवार को तुर्किये को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें मजबूत कर लीं, जबकि तुर्किये इस हार के साथ विश्व कप से बाहर हो गया।
मुकाबले का इकलौता और निर्णायक गोल मातियास गलार्सा ने मैच के केवल 64वें सेकंड में दागा। उन्होंने लगभग 25 मीटर दूरी से जोरदार लो शॉट लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया। यह गोल अब तक के इस विश्व कप का सबसे तेज गोल बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोरक्को के इस्माइल साइबारी के नाम था, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 71वें सेकंड में गोल किया था।
अमेरिका के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में 1-4 की हार के बाद उतरी पराग्वे टीम ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद पूरे मैच में मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन किया।
हालांकि, पहले हाफ के इंजरी टाइम में पराग्वे को बड़ा झटका लगा जब मिगुएल अल्मिरोन को रेड कार्ड दिखा दिया गया। अल्मिरोन पर आरोप था कि उन्होंने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी मेर्त मुल्दुर से बातचीत के दौरान मुंह को हाथ से ढककर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो सहायक रेफरी (वीएआर) समीक्षा के बाद उन्हें बाहर भेजा गया।
यह विश्व कप में नए नियम के तहत पहली बार हुआ, जिसमें किसी टकराव की स्थिति में मुंह को हाथ, बांह या जर्सी से ढककर बोलने पर सीधे रेड कार्ड दिया जा सकता है।
दूसरे हाफ में तुर्किये ने एक खिलाड़ी अधिक होने का पूरा फायदा उठाने की कोशिश की और लंबे समय तक गेंद पर कब्जा बनाए रखा। एक समय उसके पास 79 प्रतिशत पजेशन रहा। तुर्किये ने कुल 32 शॉट लगाए, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सका।
केनान यिल्दिज़ और अर्दा गुलर को कई मौके मिले, लेकिन वे उन्हें गोल में नहीं बदल सके। दूसरी ओर, पराग्वे की रक्षापंक्ति लगातार दबाव झेलते हुए भी मजबूत बनी रही।
इस जीत के साथ पराग्वे ने टूर्नामेंट में वापसी की, जबकि इससे पहले अमेरिका की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के कारण अमेरिका ग्रुप डी में शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर चुका था।
पराग्वे, जिसे “ला अलबिरोजा” के नाम से भी जाना जाता है, इससे पहले 2010 विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था, जो उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
