24 घण्टे ऑनलाइन

सुकमा में महिला नक्सली गिरफ्तार, पांच लाख की थी इनामी

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त बलों ने खोजी अभियान के दौरान गटोण्डामरका के जंगल पहाड़ी में घेराबंदी कर महिला नक्सली माड़वी सुक्की (35) पति सोमडू पामेड़ एलओएस…

24GhanteOnline
July 27, 2025
1 min read

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया।

संयुक्त बलों ने खोजी अभियान के दौरान गटोण्डामरका के जंगल पहाड़ी में घेराबंदी कर महिला नक्सली माड़वी सुक्की (35) पति सोमडू पामेड़ एलओएस कमाण्डर एसीएम निवासी एतराजपाड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा को गिरफ्तार किया गया। वह वर्ष 2004 में संघम सदस्या के पद पर भर्ती होकर वर्तमान में पामेड एलओएस कमाण्डर के पद तैनात थी।

गिरफ्तार महिला नक्सली के विरूद्ध कोंटा विकासखंड के थाना चिंतागुफा में पूर्व से संगीन मामला दर्ज है। पांच लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में थाना चिंतागुफा पुलिस बल एवं डीआरजी की विशेष भूमिका रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…