24 घण्टे ऑनलाइन

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर महिला अभ्यर्थियों की होगी भर्ती, तीन दिसंबर तक किए जाएंगे आवेदन

झांसी। प्रदेश की योगी सरकार आंगनबाड़ी (Anganwadi) सेवाओं के नेटवर्क को मजबूत करके बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। झांसी जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बाल विकास…

24GhanteOnline
November 14, 2025
2 min read

झांसी। प्रदेश की योगी सरकार आंगनबाड़ी (Anganwadi) सेवाओं के नेटवर्क को मजबूत करके बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। झांसी जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत मानदेय के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र महिला अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से 3 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं।

झांसी जिले में कुल 532 पदों पर आंगनबाड़ी (Anganwadi) सहायिकाओं की भर्ती हो रही है। वर्तमान समय में जिले में 847 आंगनबाड़ी सहायिकाएं कार्यरत हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के बाद जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की कुल संख्या बढ़कर 1379 हो जाएगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के खाली पदों पर भर्ती हो जाने के बाद बच्चों की देखभाल, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण जैसे कामों की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होगी।

आंगनबाड़ी (Anganwadi) सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती में बीपीएल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बबीना, बड़ागांव, बामौर, बंगरा, चिरगांव, गुरसराय, मऊरानीपुर, मोठ विकासखंडों और झांसी शहर की बाल विकास परियोजनाओं के लिए 532 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। झांसी के जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार मैत्रेय ने बताया कि पदों के संबंध में अहर्ता और प्रक्रिया की सूचना विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा विकास भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।