24 घण्टे ऑनलाइन

आरजेडी प्रखंड महासचिव की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में बेखौफ बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी के प्रखंड महासचिव शिवशंकर सिंह की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव की है, जहां बदमाशों ने…

24GhanteOnline
August 26, 2025
1 min read

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में बेखौफ बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी के प्रखंड महासचिव शिवशंकर सिंह की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव की है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी मौके पर ही जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

परिजनों के मुताबिक, शिवशंकर सिंह अपने पुराने घर भैरोपुर से नए घर पकौली बुलेट पर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। गंभीर रूप से घायल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या (Murder) की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित आरजेडी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने हाजीपुर-बिदुपुर-पकौली मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर बांस-बल्ली रखकर आगजनी की गई और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले प्रदेश में लगातार बुलंद हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि देर शाम तक प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस ने कहा कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…