24 घण्टे ऑनलाइन

कश्मीर घाटी में बड़े आतंकी हमले की आशंका, सरकार ने 48 रिसॉर्ट और पर्यटन स्थल किए बंद

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। अब लोग जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से कतराने लगे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने दर्जनों रिसॉर्ट और कई…

24GhanteOnline
April 29, 2025
2 min read

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। अब लोग जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से कतराने लगे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने दर्जनों रिसॉर्ट और कई मशहूर पर्यटक जगहों को बंद करने का फैसला लिया है। यह बड़ा कदम सुरक्षा कारणों के चलते उठाया गया है।

दरअसल, बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में 28 लोगों की जान चली गयी थी। मृतकों में लगभग सभी लोग दूसरे राज्यों व देशों से आए पर्यटक थे। इसके अलावा, करीब 17 लोग घायल भी हुए। पहलगाम मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, जोकि शांत वादियों और ऊंचे पहाड़ों के लिए मशहूर है। यहां करीब 48 रिसॉर्ट पर ताला लगा दिया गया गया है। साथ ही दूधपात्री और वेरीनाग जैसे कई पर्यटन स्थल भी बंद कर दिए गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उमर अब्दुल्ला सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर 87 में से पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला लिया है। खुफिया एजेंसियों ने कश्मीर में आतंकी हमलों (Terrorist Attack) की आशंका जतायी थी।

सूत्रों की मानें तो पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी में स्लीपर सेल यानी कुछ छिपे हुए आतंकी सक्रिय हो गए हैं। जिन्हें हमला करने के निर्देश मिला है।

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट दिखना जरूरी… खरगे-राहुल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किया ये आग्रह


बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की ओर से हाल ही में आतंकियों का घर बम से उड़ाने और ढाहने का बदला लेने के लिए टीआरटी संगठन कुछ खास लोगों की हत्या और बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे हैं। हमले की आशंका को देखते हुए गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल झील जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर पुलिस की खास टीमें और एंटी फिदायीन दस्ते तैनात कर दिए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…