24 घण्टे ऑनलाइन

FCI अफसर की घर में घुसकर निर्मम हत्या, शव देख दहल गई रूह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नैनी स्थित एडीए कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। बुजुर्ग दंपत्ती घर में अकेले रहते थे। मृतकों की पहचान…

24GhanteOnline
April 29, 2025
3 min read

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नैनी स्थित एडीए कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। बुजुर्ग दंपत्ती घर में अकेले रहते थे। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय अरुण कुमार श्रीवास्तव और उनकी 60 वर्षीय पत्नी मीना श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अरुण कुमार श्रीवास्तव एफसीआई के रिटायर्ड अधिकारी थे । हमलावरों ने अरुण कुमार श्रीवास्तव का गला काटा और पत्नी को चाकुओं से गोद दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घर के दोनों कमरों और घर के मेन गेट पर ताला लगाकर फरार हो गए । इस हत्याकांड की सूचना पुलिस को पड़ोसियों ने दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद पुलिस ने मेन गेट का ताला तोड़ा और घर के भीतर गई । दोनों कमरों का भी ताला तोड़ा गया तो दोनों बुजुर्ज दंपत्ती अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़े नजर आए । पुलिस ने चेक किया तो पता चला कि अरुण श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी पत्नी की सांसे चल रही थीं । फिर उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।

पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में


बता दें कि अरुण श्रीवास्तव के सिर, सीने, गर्दन, और कंधे पर 7 जख्म हैं । गला काटने के साथ उनके सिर पर हमलावरों ने किसी भारी चीज से वार किया । मीना श्रीवास्तव के सिर पर भी बहुत चोट है । अरुण श्रीवास्तव मूल रूप से मिर्जापुर के चुनार के रहने वाले थे । मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है । इस मामले में पुलिस ने एक बिजली मिस्त्री को हिरासत में लिया है । इसके अलावा घर में काम करने वाले दो नौकरों को भी पकड़ा है ।

पुलिस तीनों को अज्ञात जगह पर ले गई है । पुलिस ने कॉलोनी की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसे पता चला है कि जिन्होंने ये जघन्य अपराध किया है उन हमलावरों में से एक ने काले रंग का कपड़ा पहना है । लाल रंग के गमछे से चेहरा ढका है । वह पैर से थोड़ा लंगड़ा कर भी चल रहा है । यमुना नगर के डिसीपी विवेक ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें संदिग्ध आते-जाते नजर आ रहे हैं ।

लखनऊ में धर्म जानने के लिए युवक की उतरवाई पैंट, पीड़ित से की मारपीट


उन्होंने बताया कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि ये हत्या लूट के इरादे से की गई है । मामले की जांच की जा रही है । पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश कर रह हैं । जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा । बुजुर्ग दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें