24 घण्टे ऑनलाइन

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित महागुन मायवुड सोसाइटी में स्थित अपने फ्लैट की बालकनी के गमले में लगी लता से आज सुबह को फूल तोड़ रहे पिता- पुत्र 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए। इस…

24GhanteOnline
October 30, 2026
2 min read
खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित महागुन मायवुड सोसाइटी में स्थित अपने फ्लैट की बालकनी के गमले में लगी लता से आज सुबह को फूल तोड़ रहे पिता- पुत्र 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त जोन (द्वितीय) डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि महागुन मायवुड सोसाइटी में 23वीं मंजिल पर रहने वाले रणदीप पात्रा (40) पुत्र अमन कुमार पात्रा और उनका बेटा आरव (11) बालकनी से नीचे गिर गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि राजस्थान के खाटू श्याम में एक संपत्ति की आज रजिस्ट्री होनी थी। पिता पुत्र घर से जल्दी निकलने की तैयारी में थे। उनके अनुसार दोनों पूजा के लिए घर से ताजा फूल तोड़ने के लिए गए।

उन्होंने बताया की बालकनी के गमले में फूल की लता लगी है, जो रस्सी के सहारे ऊपर तक गई है। पिता -पुत्र सीढ़ी लगाकर बालकनी के ऊपरी भाग से फूल तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। असंतुलित होकर दोनों नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें