24 घण्टे ऑनलाइन

वैलेंटाइन पर कम हाइट की लडकियों की फैशन टिप्स, दिखेंगी खूबसूरत

खूबसूरत दिखना किस लड़की को पसंद नहीं हैं। खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत होती हैं। और खासकर कि वैलेंटाइन (Valentine Day) के मौके पर। जो कि प्यार के इजहार के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन माना जाता हैं। इस दिन हर लड़की अपनेआप को…

24GhanteOnline
February 11, 2026
3 min read
वैलेंटाइन पर कम हाइट की लडकियों की फैशन टिप्स, दिखेंगी खूबसूरत

खूबसूरत दिखना किस लड़की को पसंद नहीं हैं। खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत होती हैं। और खासकर कि वैलेंटाइन (Valentine Day) के मौके पर। जो कि प्यार के इजहार के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन माना जाता हैं। इस दिन हर लड़की अपनेआप को खूबसूरत दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। खासकर कि कपडे पहनते समय। लेकिन कम हाइट वाली लड़कियों के लिए कपड़ों का चयन करना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फैशन टिप्स जिसके चलते कम हाइट (Short Height) की लडकियां इन कपड़ों से अपना वैलेंटाइन डे खूबसूरत दिखकर और खुशी के साथ सेलिब्रेट कर सकें। तो आइये जानते हैं उन फैशन टिप्स के बारे मे।

* वी नेक
 : वी नेक डिज़ाइन गले और धड़ को लंबा दिखाता है, खासकर प्लजिंग वी-नेक। वहीं, गोल गला और बोट नेक जैसे सभी डिज़ाइन छोटा दिखाते हैं। यह स्ट्राइप्स आपकी टांगों और पूरे शरीर को लंबा दिखाता है। इससे उलट अगर आप हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स पहनेंगी तो वो आपको छोटा दिखाएगा।

 

fashion tips,fashion tips for short girls,valentine day,valentines week ,फैशन टिप्स,फैशन

* पिंडली तक लंबाई वाली चीजों से बचे : बूट्स, स्कर्ट, क्रॉप पैंट जैसी चीजों से आपको बचना चाहिए, हम जानते हैं कि वो आजकल काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन आप ऐसी चीजें पहनकर और छोटी लगेंगी।

* फ्लैट्स : कई लड़कियों को लगता है कि उनकी हाइट कम (Short Height) है तो उन्हें सिर्फ हील्स ही पहननी चाहिए लेकिन इसकी जगह आप अच्छे फ्लैट्स पहन सकती है, जिससे हाइट लंबी लगे।

* मिडी स्कर्ट : अगर आपकी हाइट कम है तो मिडी स्कर्ट ट्राई करें। आप मिडी स्कर्ट को हाई वेस्ट करके पहनें और अपनी कमर पर बेल्ट लगा लें। आप चाहें तो इसके साथ क्रॉप टॉप भी पहन सकती है।

* बड़े आकार के बैग : 
अगर आप बड़े आकार के बैग का इस्तेमाल करती हैं तो आप आज ही उसे कचरे के डिब्बे में ड़ाल दें। ज्यादा बड़े आकार के बैग को कैरी करने से आपकी हाइट और कम लगती हैं। इसलिए आप ऐसा बैग लें जिस में आप अच्छी लगें और सूट करें।

* हॉरिजेंटल स्ट्राइप्स 
: कम हाइट (Short Height) की लड़कियों को लगता हैं कि हॉरिजेंटल स्ट्राइप्स उनकी हाइट छोटी लगेगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप चाहें तो छोटी स्ट्राइप्स ट्राई करें। फुल स्ट्राइप्स पहनने की बजाय हाफ स्ट्राइप्स पहने।


fashion tips,fashion tips for short girls,valentine day,valentines week ,फैशन टिप्स,फैशन

* शर्ट ड्रेस से दूर रहें : जिनके पैरों की लंबाई ज्यादा होती हैं उन पर शर्ट वाली ड्रेस सूट करती हैं। शर्ट वाली ड्रेस का कोई अपना आकार नहीं होता हैं इसलिए ये आपको चौकोर लुक देता हैं जो आप पर थोड़ा अजीब लग सकता हैं।

* बैगी और लूज कपड़े :
 अगर आपकी हाइट छोटी है तो बैगी और लूज कपड़े न पहनें। अगर आप इसे पहनना चाहती है तो बैगी कपड़ों के साथ कुछ फिटेड पहनें।

* मैक्सी ड्रेस को बनाएं अपना दोस्त
 : अगर आपको मैक्सी ड्रेस पसंद हैं तो आप उसे पहन सकती हैं। लेकिन फिटिंग को ध्यान में रखते हुए वो नीचे की तरफ से थोड़ा कसा हुआ हो। इसमें आप स्मार्ट और स्टाइलिश लगेंगी।

* छोटे बाल
 : लड़कियों को लंबे बाल पसंद होते हैं, लेकिन ऐसे बालों का फायदा क्या जो सुंदर ना दिखाएं। छोटे बाल कम कद वाली लड़कियों की नेक लाइन को हाइलाइट करने में मदद करते हैं, जिससे उनकी हाइट लंबी दिखती है वहीं, छोटे बाल आसानी से मैनेज भी हो जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।