मशहूर मॉडल की हत्या, बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से किया कत्ल
सोनीपत : हरियाणा में सोनीपत के खरखोदा में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कार्यरत शीतल (Sheetal) नाम की मॉडल की बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी।मॉडल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ…
सोनीपत : हरियाणा में सोनीपत के खरखोदा में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कार्यरत शीतल (Sheetal) नाम की मॉडल की बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी।मॉडल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ है।फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार मृतक मॉडल शीतल (Sheetal) पानीपत की रहने वाली थी।बीते दिनों वह लापता हो गई थी।जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था।वहीं, इसी बीच शीतल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ।
हालांकि, अभी हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। सोनीपत पुलिस इस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल मॉडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
अमिताभ कांत ने भारत के जी-20 शेरपा पद से इस्तीफा दिया, 45 साल की सरकारी सेवा पर लगाया ब्रेक
शीतल (Sheetal) की बहन नेहा ने मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 23 वर्षीय बहन शीतल जो कि हरियाणवी एलबम में मॉडल के तौर पर काम करती है।14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन घर वापिस नहीं लौटी।वहीं, हत्या की पुष्टि करते हुए सोनीपत डीएसपी ने कहा कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
