24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों का गिरना होता है अशुभ, संकट आने का होता है संकेत

अक्सर घर से निकलते वक्त जल्दबाजी में हमारे हाथ से कुछ चीजें छूटकर जमीन पर गिर जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ चीजें हाथ से फिसलकर जमीन पर गिरना बेहद अशुभ होता है. वास्तव में ये इंसान के काम बिगड़ने, असफलता या…

24GhanteOnline
April 19, 2026
2 min read

अक्सर घर से निकलते वक्त जल्दबाजी में हमारे हाथ से कुछ चीजें छूटकर जमीन पर गिर जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ चीजें हाथ से फिसलकर जमीन पर गिरना बेहद अशुभ होता है. वास्तव में ये इंसान के काम बिगड़ने, असफलता या नुकसान का संकेत होती हैं. आइए जानते हैं जब भी हमारे हाथ से कोई चीज छूटकर जमीन पर गिरती है तो उसका क्या मतलब होता है.

नमक (Salt) गिरना

यदि आपके हाथ से किचन या खाने की टेबल पर बार-बार नमक (Salt) गिर जाता है तो शुक्र और चंद्रमा के कमजोर होने का संकेत है. यह लोगों की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों का संकेत होता है. ऐसे लोगों की पार्टनर के साथ हमेशा अनबन रहती है. दांपत्य जीवन बिखरा हुआ सा रहता है.

तेल गिरना

यदि आपके हाथ से बार-बार तेल गिरता है तो ये भी बड़ी चिंता का विषय हो सकता है. हाथ से बार-बार तेल गिरने का मतलब इंसान की जिंदगी में कोई बड़ी समस्या आने वाली है. इतना ही नहीं, ये किसी इंसान के कर्जदार होने का भी संकेत होता है. ऐसे लोग लाख कोशिशों के बावजूद कर्ज मुक्त नहीं हो पाते हैं.

पूजा की थाली का गिरना

यदि आपके हाथ से पूजा की थाली बार-बार गिरती है तो ये बहुत ही अशुभ संकेत है. इसका मतलब है कि ईश्वर आपके ऊपर मेहरबान नहीं हैं. आपको व्रत, पूजा का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. ये भविष्य में किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है.

खाना गिरना

अगर भोजन करते वक्त या परोसते वक्त आपके हाथ से बार-बार खाना गिर जाता है तो इसके दो खास मतलब हो सकते हैं. पहला, या तो आपके घर कोई मेहमान आने वाला है. और दूसरा, आपके घर कोई नकारात्मक ऊर्जा या दरिद्रता दस्तक देने वाली है. वास्तु दोष के कारणों से भी ऐसा संभव हो सकता है.

दूध गिरना

अगर आपके हाथ से दूध का गिलास छूटकर जमीन पर गिर जाता है या फिर उबलकर बर्तन से बाहर आ जाता है तो ये भी बहुत अशुभ संकेत है. दूध का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि दूध का गिरना जीवन में आर्थिक संकट के आने का संकेत होता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…