अक्षय तृतीया से पहले फीकी हुई सोने की चमक, जानें गोल्ड का आज का रेट
अक्षय तृतीया का त्योहार इस बार 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग खूब सोना (Gold) खरीदते हैं। लेकिन इससे पहले सोने की कीमत में रिकॉर्ड हाई की गिरावट देखने को मिली है। आज 28 अप्रैल को सोने और चांदी का कीमतों में…

अक्षय तृतीया का त्योहार इस बार 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग खूब सोना (Gold) खरीदते हैं। लेकिन इससे पहले सोने की कीमत में रिकॉर्ड हाई की गिरावट देखने को मिली है। आज 28 अप्रैल को सोने और चांदी का कीमतों में करेक्शन देखने को मिली है। MCX पर सोने (Gold) का रेट 95 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल से नीचे फिसल गया है। इसकी वजह ग्लोबल संकेत हैं। जिससे अमेरिका और चीन के बीच कम होता ट्रेड टेंशन और मजबूत डॉलर जैसे फैक्टर शामिल हैं।
सोने (Gold) और चांदी की कीमत
MCX पर सोने का रेट 22 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 94970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है। कारोबारी सेशन में भाव 95 रुपए तक पहुंचा। वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत का रिकॉर्ड हाई 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अब सिल्वर के कीमत की बात करें तो आज इसकी कीमत 520 रुपए गिर गई है। जो 95920 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में सोने (Gold) का भाव
आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 89,550 रुपए और 24 कैरेट सोना 97,530 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,400 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 97,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बता दें, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के कारण और टैक्स को लेकर खींचतान के कारण सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 87,872 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 95,860 हजार रुपए प्रति ग्राम है। कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 87,001 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 94,910 प्रति 10 ग्राम है। बैंगलोर में 22 कैरेट सोने की कीमत 87,184 हजार रुपए 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 95,110 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
नए लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, 10 ग्राम की कीमत उड़ा देगी होश
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिसके कारण भारत में इसके दाम बढ़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर मामला शांत रहा तो अगले 6 महीनों में सोना करीब 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक बिक सकता है। लेकिन अमेरिका और चीन के बीच तनाव और बढ़ा तो सोने की कीमत 1,38,000 रुपए प्रति ग्राम तक पहुंच सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
