सोने की चमक हुई फीकी, जानें अब कितनी होगी कीमत
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दलाल स्ट्रीट पूरा लाल है। सेंसेक्स 522.5 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। गोल्ड (Gold) के रेट भी धड़ाम हो गए हैं। अमूमन मार्केट का ट्रेंड…
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दलाल स्ट्रीट पूरा लाल है। सेंसेक्स 522.5 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। गोल्ड (Gold) के रेट भी धड़ाम हो गए हैं। अमूमन मार्केट का ट्रेंड होता है कि जब-जब मार्केट लाल होता है, सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है। लेकिन अभी इसका एकदम उलट हो रहा है। मार्केट के साथ-साथ गोल्ड की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
गुड रिटर्न पर 24 कैरेट सोने (Gold) का भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। गोल्ड 29 रुपये गिरकर 8,775 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड भी 45 रुपये की गिरावट के साथ 8,025 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं, तो आपको 8,025 रुपये प्रति ग्राम चुकाने होंगे। देश में चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 1,00,400 रुपये पर आ गई है।
शुक्रवार को दोपहर 11.30 बजे तक सेंसेक्स में 500 अंको की गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 75,274.88 रुपये पर कारोबार कर रही है। वहीं, गुड रिटर्न पर 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव 87,750 रुपये पर आ गया है और चांदी में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
दिल्ली में सोने- चांदी के भाव (Gold-Silver Rate)
अगर आप सोना और चांदी का खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको बता दें जहां एक ओर देश में सोने की कीमतों में करीब 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, दूसरी ओर देश की राजधानी में गोल्ड 640 रुपये टूट गया है।
राजधानी में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 87,550 पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट गोल्ड के भाव आज 80,300 रुपये हैं, इसमें में भी 550 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। रही बात चांदी की तो उसमें भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। राजधानी में आज चांदी का भाव 1,00,400 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।
MCX पर सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Rate)
वहीं, MCX वायदा पर अप्रैल में एक्सपायर होने वाला गोल्ड 293 रुपये टूट कर 85731.00 पर कारोबार कर रहा है और 5 मार्च को एक्सपायर होने वाली सिल्वर 96702.00 रुपये पर कारोबार कर रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
