फाल्गुन माह आज से शुरू, नोट करें इस माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट
फाल्गुन (Falgun) माह हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है, जो इस साल 13 फरवरी 2025, गुरुवार से शुरू होकर 14 मार्च 2025, शुक्रवार तक रहेगा। इस माह में कई प्रमुख त्योहार और व्रत आते हैं, आइए जानते हैं। इन त्योहारों के दौरान…
फाल्गुन (Falgun) माह हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है, जो इस साल 13 फरवरी 2025, गुरुवार से शुरू होकर 14 मार्च 2025, शुक्रवार तक रहेगा। इस माह में कई प्रमुख त्योहार और व्रत आते हैं, आइए जानते हैं। इन त्योहारों के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और सामाजिक उत्सवों का आयोजन किया जाता है, जो भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखते हैं। ऋषि-मुनियों के अनुसार, फाल्गुन माह में की गई शिव, विष्णु और कृष्ण की पूजा से व्यक्ति के पाप समाप्त होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस माह में कौन-कौन से प्रमुख त्योहार आते हैं।
फाल्गुन (Falgun) माह में भगवान कृष्ण और भोलेनाथ की पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस महीने भगवान कृष्ण की सच्चे मन से आराधना करने से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती है। संतान सुख की प्राप्ति के लिए बाल गोपाल की पूजा करनी चाहिए। फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस माह में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और भस्म चढ़ाकर शिव की आराधना करते हैं।
फाल्गुन (Falgun) माह के 2 प्रमुख त्योहार
महाशिवरात्रि
यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है और फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और भस्म चढ़ाकर शिव की आराधना करते हैं।
होली
यह रंगों का त्योहार है और फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं।
फाल्गुन (Falgun) 2025 में पड़ेंगे ये व्रत और त्योहार
16 फरवरी 2025 – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
20 फरवरी 2025 – शबरी जयंती
21 फरवरी 2025 – जानकी जयंती
24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 – फाल्गुन अमावस्या
1 मार्च 2025 – फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
3 मार्च 2025 – विनायक चतुर्थी
10 मार्च 2025 – आमलकी एकादशी
11 मार्च 2025 – प्रदोष व्रत
13 मार्च 2025 – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च 2025 – होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण
फाल्गुन (Falgun) माह का महत्व
फाल्गुन माह हिंदू पंचांग का अंतिम माह है और इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस माह में प्रकृति में बदलाव होता है और मौसम सुहावना रहता है। फाल्गुन माह में कई शुभ कार्य किए जाते हैं, जैसे कि विवाह, गृह प्रवेश और नए व्यापार की शुरुआत की जाती है। फाल्गुन माह में दान करने का विशेष महत्व होता है। इस माह में गरीबों और जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस माह में गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
