24 घण्टे ऑनलाइन

फाल्गुन अमावस्या कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु व पितरों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पिंडदान व तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीष प्रदान करते हैं। फाल्गुन महीने की…

24GhanteOnline
February 14, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु व पितरों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पिंडदान व तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीष प्रदान करते हैं। फाल्गुन महीने की अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) कहा जाता है। अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। जानें फरवरी में फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) कब है व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त:

फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) 2025 कब है:


इस साल फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि 27 फरवरी 2025, गुरुवार को है।

फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) तिथि कब से कब तक:


हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृ्ष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होगी और 28 फरवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी।

फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) पर बन रहे शुभ योग:


फाल्गुन अमावस्या पर शिव व साध्य योग का शुभ संयोग बन रहे हैं। शिव योग रात 11 बजकर 41 मिनट तक रहेगा और इसके बाद साध्य योग प्रारंभ होगा। ज्योतिष शास्त्र में शिव व साध्य योग अत्यंत शुभ माने गए हैं। मान्यता है कि ये शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ होते हैं और इस अवधि में किए गए कार्यों के शुभ फल प्राप्त होते हैं।

फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त:


ब्रह्म मुहूर्त- 05:08 ए एम से 05:58 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 12:11 पी एम से 12:57 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:29 पी एम से 03:15 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:17 पी एम से 06:42 पी एम

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…