सरकारी चेतावनी: फर्जी ऐप से डेटा चोरी का खतरा, ऐसे करें असली ऐप की पहचान
भारत सरकार ने DigiLocker यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने चेतावनी दी है कि App Store पर कई फर्जी DigiLocker Apps उपलब्ध हैं, जो दिखने में असली जैसे लगते हैं लेकिन उनका उद्देश्य यूजर्स को गुमराह…
भारत सरकार ने DigiLocker यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने चेतावनी दी है कि App Store पर कई फर्जी DigiLocker Apps उपलब्ध हैं, जो दिखने में असली जैसे लगते हैं लेकिन उनका उद्देश्य यूजर्स को गुमराह करना और उनका पर्सनल डेटा चुराना है। Digital India के ऑफिशियल X (Twitter) अकाउंट पर इस बारे में पोस्ट शेयर की गई है।
क्यों है खतरा?
DigiLocker, MeitY (Ministry of Electronics & IT) के तहत भारत सरकार की एक आधिकारिक डिजिटल डॉक्यूमेंट सेवा है, जिसमें आप
- आधार
- पैन
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वाहन पंजीकरण
- शैक्षणिक दस्तावेज
आदि सुरक्षित रख सकते हैं।
यदि ये दस्तावेज किसी नकली ऐप में अपलोड हो जाएं, तो आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा पर गंभीर खतरा हो सकता है।
सरकार की सलाह
- यदि आपके फोन में कोई संदिग्ध या फेक DigiLocker ऐप इंस्टॉल है, तो तुरंत उसे डिलीट कर दें।
- उस ऐप से जुड़े सभी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलें।
✔ असली DigiLocker ऐप की पहचान कैसे करें?
1. आधिकारिक ऐप का नाम:
DigiLocker2. आधिकारिक डेवलपर:
National e-Governance Division (NeGD), Government of India3. आधिकारिक वेबसाइट:
https://www.digilocker.gov.inअसली ऐप डाउनलोड करने का सुरक्षित तरीका
यदि आपको Google Play या Apple App Store पर ऐप पहचानने में परेशानी हो रही है, तो यह तरीका अपनाएँ—- DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: digilocker.gov.in
- पेज को नीचे स्क्रॉल करें।
- वहाँ आपको Download DigiLocker App सेक्शन मिलेगा।
- अपने डिवाइस के अनुसार
- Google Play Store (Android)
- Apple App Store (iPhone) के आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक आपको सीधे असली और प्रमाणित ऐप पर ले जाएगा। आप इसे सुरक्षित रूप से इंस्टॉल कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
