24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे की झाइयां हो जाएंगी गायब, करें इस जादुई चीज का इस्तेमाल

कई लोगो को चेहरे की झाइयों (Blemishes) से परेशान रहते हैं। इसके लिए बाजार में मौजूद तमाम महंगे से महंगे प्रोडक्टों को भी ट्राई करते हैं लेकिन कुछ दिन बाद फिर समस्या जस की तस रहती है। ऐसे में आज हम आपको मुलेठी की मदद से…

24GhanteOnline
September 11, 2025
2 min read

कई लोगो को चेहरे की झाइयों (Blemishes) से परेशान रहते हैं। इसके लिए बाजार में मौजूद तमाम महंगे से महंगे प्रोडक्टों को भी ट्राई करते हैं लेकिन कुछ दिन बाद फिर समस्या जस की तस रहती है। ऐसे में आज हम आपको मुलेठी की मदद से चेहरे की झाइयों (Blemishes) से छुटकारा पाने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

मुलेठी को पीसकर इसके पाउडर का फेसपैक तैयार करके इसे आप चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए मुलेठी के पाउडर में शहद और दही मिक्स कर लें। फिर चेहरे को धो कर साफ कर लें। फिर इस फेसमास्क को चेहरे पर लगा लें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरा चमकदार और रंगत एक समान होती है।

इसके अलावा आप मुलेठी का टोनर भी बना सकती है। इसके लिएए मुलेठी की जड़ को गर्म पानी में उबाल लें। इसके बाद चेहरा साफ करके टोन और संतुलित करने के लिए कॉटन पैड से टोनर लगा लें।

इस टोनर के नियमित इस्तेमाल से पिंगमेंटेशन और चेहरे के काले धब्बे कम हो सकते हैं। आप मुलेठी पाउडर में नारियल या बादाम का तेल मिलाकर चेहरे की मालिश कर सकते है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। साथ ही स्किन में चमक आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।