RSS मुख्यालय के पास मिला विस्फोटक, जिलेटिन स्टिक- डेटोनेटर मिलने से मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने से सनसनी फैल गई है, जिसके बाद शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं फोरेंसिक टीम भी…
- महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने से सनसनी फैल गई है, जिसके बाद शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं फोरेंसिक टीम भी छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि इलाके में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह घर के मालिक की नजर इस बैग में रखी जिलेटिन स्टिक पर पड़ी, जिसके बाद उसने बिना देर के लिए फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी ली और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोटक पिछले एक से डेढ़ महीने से यहां रखे होने की आशंका है।शुरुआती जांच में इनका कनेक्शन हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुई विस्फोटक कंपनी हादसे से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है।
दरअसल यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है। इलाके में करीब 200 मीटर पर जामा मस्जिद, 500 मीटर पर पोद्दारेश्वर राम मंदिर और डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय स्थित है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।
नागपुर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गार्डन में विस्फोटक किसने रखा, इसके पीछे क्या मंशा थी और इनका इस्तेमाल कहां होना था इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
