एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोगों की मौत
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर की एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री (Aluminum Foil Factory) में विस्फोट हो गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो लोगों को इलाज के…
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर की एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री (Aluminum Foil Factory) में विस्फोट हो गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग लापता हैं, जिनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट शाम करीब 7 बजे हुआ। धमाके के बाद धुंआ करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था।
दरअसल नागपुर के उमरेड MIDC में एल्युमिनियम फॉयल बनाने वाली फैक्ट्री (Aluminum Foil Factory) में शुक्रवार को आग लग गई थी। इसमें 6 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 2 लोगों ने दम तोड़ दिया है। 5 लोगों की मौत की जानकारी नागपुर के ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने दी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में एल्युमीनियम पाउडर की वजह से आग और ज्यादा भड़क गई थी।
इसके साथ ही एसपी हर्ष पोद्दार ने भी बताया कि ये विस्फोट फैक्ट्री की पॉलिश ट्यूबिंग यूनिट में हुआ था। इसके बाद आग भड़क गई, जिस पर काबू पाने के लिए तुंरत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि धुंआ बहुत दूर से नजर आ रहा था।
किश्तवाड़ा में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि यह फैक्ट्री नागपुर के उमरेड तालुका में मौजूद है। जब फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। उस दौरान कुल 87 लोग फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। इनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दो घायलों की जान नहीं बचाई जा सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
