24 घण्टे ऑनलाइन

बीयर फैक्ट्री में धमाके के साथ फटा बॉयलर, तीन मजदूर घायल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बियर फैक्ट्री (Beer Factory) में जबरदस्त धमाका हो गया। इस धमाके में तीन मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।…

24GhanteOnline
April 9, 2025
2 min read

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बियर फैक्ट्री (Beer Factory) में जबरदस्त धमाका हो गया। इस धमाके में तीन मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बियर फैक्ट्री (Beer Factory) में बॉयलर के अंदर धमाका हुआ है। धमाके में बॉयलर के टुकड़े फैक्ट्री से कई मीटर दूर मिले है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना की सूचना पाकर मौके पर कई अधिकारी पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के लोग जान माल के नुकसान का आकलन करने में जुटे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र के आंवलाा अलीगंज रोड के किनारे स्थित जिंदल ग्रुप के एथेनॉल प्लांट में हुई। यहां धमाके के साथ बॉयलर फट गया था। बताया जा रहा है एसएनजे बॉयो प्रोडक्ट नाम के फैक्ट्री प्लांट में बॉयलर फटने के बाद उसकी कैप करीब पांच सौ मीटर दूर जा गिरी और इसमें आग लग गई।

हादसे में तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। दो को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरे को रेफर कर दिया गया। वहीं धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें