केमिकल कंपनी में हुआ धमाका, एक मजदूर की मौत; रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
पालघर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। जेपी उद्योगनगर में मौजूद लिंबानी सॉल्ट इंडस्ट्रिज कंपनी में केमिकल प्रोसेस (chemical process) के दौरान जोरदार विस्फोट (Explosion) हुआ। इस बलास्ट में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं,…
पालघर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। जेपी उद्योगनगर में मौजूद लिंबानी सॉल्ट इंडस्ट्रिज कंपनी में केमिकल प्रोसेस (chemical process) के दौरान जोरदार विस्फोट (Explosion) हुआ। इस बलास्ट में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कंपनी में अचानक ब्लास्ट (Explosion) होने से हड़कंप मच गया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल हुए चारों मजदूरों को पास के ढवले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम जारी है। पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि पालघर के मनोर रोड स्थित लिंबानी सॉल्ट इंडस्ट्रीज में उस समय विस्फोट हुआ जब वहां एक केमिकल की प्रोसेसिंग (प्रक्रिया) चल रही थी।
इस यूनिट में पांच लोग काम कर रहे थे। उनमें से शिरोली निवासी दीपक (38) की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश कोम (55) की पीठ पर जलने की चोटें आईं और दिनेश गदग (40) के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है — दोनों की हालत नाज़ुक है। बाकी दो मजदूर लक्ष्मण मंडल (60) और संतोष तारे (51) को हल्की चोटें आई हैं।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक से कंपनी में हुए धमाके (Explosion) की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह हादसा केमिकल रिएक्शन के दौरान सुरक्षा मानकों की चूक की वजह से हुआ हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
