24 घण्टे ऑनलाइन

उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा सम्मान ,बोर्ड ने 30 अप्रैल तक मांगे आवेदन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (Gramodyog Board), लखनऊ द्वारा चलाई जा रही पुरस्कार योजना के तहत वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना (Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana) एवं…

24GhanteOnline
April 22, 2025
2 min read

लखनऊ : उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (Gramodyog Board), लखनऊ द्वारा चलाई जा रही पुरस्कार योजना के तहत वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना (Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana) एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से वित्तपोषित उन ग्रामोद्योग इकाइयों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने बीते तीन वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पुरस्कार हेतु चयन उन्हीं इकाइयों का किया जाएगा जिन्होंने उत्पादन में निरंतर वृद्धि की हो, बिक्री के आंकड़े अच्छे रहे हों, ऋण का नियमित भुगतान किया हो और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित किए हों।

टॉप 3 को मिलेगा पुरस्कार


बोर्ड द्वारा चयनित लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। यह पुरस्कार उनके ग्रामोद्योग को और बेहतर करने हेतु सहयोग एवं प्रेरणा प्रदान करेगा।

यहां जमा करें आवेदन


इच्छुक लाभार्थी अपना आवेदन-पत्र जिला ग्रामोद्योग (Gramodyog) कार्यालय, 8 कैन्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में 30 अप्रैल 2025 को सायं 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं।

आवेदन में संलग्न करना होगा


* इकाई की प्रगति रिपोर्ट

* उत्पादन और बिक्री के विवरण

* ऋण प्राप्ति और भुगतान की जानकारी

* रोजगार सृजन से संबंधित आँकड़े

चयन प्रक्रिया भी होगी पारदर्शी

प्राप्त आवेदनों की जाँच जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा की जाएगी। चयनित इकाइयों की सूची मंडल स्तर पर अग्रसारित कर लखनऊ मण्डल के परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय को भेजी जाएगी, जिससे पुरस्कार प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें