Ex Muslim सलीम वास्तिक को 7 दिन बाद आया होश, जानें अब कैसा है हाल
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक (सलीम अहमद) (Salim Wastik) के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 27 फरवरी को हुए जानलेवा हमले के बाद, पिछले 7 दिनों से वेंटिलेटर और मौत के बीच जंग…

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक (सलीम अहमद) (Salim Wastik) के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 27 फरवरी को हुए जानलेवा हमले के बाद, पिछले 7 दिनों से वेंटिलेटर और मौत के बीच जंग लड़ रहे सलीम को आखिरकार होश आ गया है। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
हॉस्पिटल प्रशासन ने सलीम (Salim Wastik) के बेटे उस्मान को एक वीडियो विजुअल शेयर किया है। इस 5 सेकंड के वीडियो में सलीम बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उन्हें ऑक्सीजन लगी हुई है और गले पर गहरे जख्म व टांके साफ दिख रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर उनसे बात करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने ये अभी साफ तौर पर नहीं कहा है कि वो अब दोबारा बोल पाएंगे या नहीं।
डॉक्टरों ने इस सुधार को सकारात्मक बताया है और कहा है कि दवाएं शरीर पर असर कर रही हैं। हालांकि, लिवर में आई गहरी चोट को रिकवर करने में अभी लंबा समय लगेगा।
सलीम (Salim Wastik) की सुरक्षा को लेकर दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। सलीम की पत्नी को एक अज्ञात और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। मैक्स हॉस्पिटल के बाहर क्यूआरटी (QRT) वैन तैनात है। बेटे उस्मान को भी आपातकालीन नंबर दिए गए हैं। हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और बताया कि अब तक करीब 4-5 लाख रुपये की मदद जुटाई जा चुकी है, जबकि कुल इलाज का खर्च 50 लाख रुपये तक जाने का अनुमान है।
क्या था मामला?
27 फरवरी की सुबह लोनी (गाजियाबाद) स्थित ऑफिस में हेलमेट पहने दो हमलावरों ने सलीम (Salim Wastik) पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला किया था। पुलिस अब इस साजिश के पीछे के असली मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
