24 घण्टे ऑनलाइन

स्पाइसी खाने के अरमान को पूरा करेगी ये डिश

समोसे (Samosa) का नाम सुनते ही कई लोगों की बांछें खिल जाती हैं। यह इतनी लोकप्रिय डिश है कि हर किसी की जुबान पर इसका स्वाद चढ़ जाता है। इसने पूरे भारत में अपनी खास जगह बना ली है। भले ही कितनी भी नई चटपटी चीजें आ गईं,…

24GhanteOnline
January 11, 2025
3 min read

समोसे (Samosa) का नाम सुनते ही कई लोगों की बांछें खिल जाती हैं। यह इतनी लोकप्रिय डिश है कि हर किसी की जुबान पर इसका स्वाद चढ़ जाता है। इसने पूरे भारत में अपनी खास जगह बना ली है। भले ही कितनी भी नई चटपटी चीजें आ गईं, लेकिन समोसे को लेकर दीवानगी में आज भी कोई कमी नहीं हुई है। फिलहाल हम आपको बिना तले समोसे यानी बेक्ड समोसे (Baked Samosa) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह आम समोसे (Samosa) की तुलना में कहीं कम नहीं रहते। घर पर आपकी कोई स्पाइसी डिश खाने की तलब हो रही है, तो इसके साथ नाता जोड़ कर देखें। इसमें ऐसी बात है कि यह सभी फैमिली मेंबर्स का दिल आसानी से जीत लेगी।

बेक्ड समोसे (Baked Samosa) बनाने की सामग्री


3 कप मैदा
नमक
आधा टी स्पून बेकिंग पाउडर
तेल या घी
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
5 उबले आलू
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
3 बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटी हरे धनिया की पत्तियां
आधा कप मटर
नींबू का रस

बेक्ड समोसे (Baked Samosa) बनाने की विधि


- सबसे पहले आटा गूंथने वाले बर्तन में मैदा लेकर उसमें बेकिंग पाउडर, नमक और आधा कप पानी डालें और सख्त मैदा गूंथ लें।
- इसके बाद इस मैदा को आधे घंटे सेट होने दें और तब तक समोसे की स्टफिंग बनाने को एक पैन गरम होने के लिए गैस पर रख दें और उसमें एक चम्मच तेल डालें।
- इस तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर डालें और भून लें। अब इसमें मटर डालें और धीमी आंच पर भून लें। इस मिश्रण में उबले आलू मैश कर दें।
- फिर 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर, नमक, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें।
- इसके बाद समोसे (Samosa) की इस फिलिंग को 6-7 मिनट तक अच्छे से भून लें। अब सेट हुए आटे की लोई बना लें और उससे समोसे के लिए शीट बनाएं।
- इस बात का ध्यान रखें कि यह न ज्यादा पतली हो न ही ज्यादा मोटी। अब इस बेली हुई शीट को 2 बराबर हिस्सों में काट लें।
- इसके बाद एक शीट उठाएं और उसकी कटी हुई तरफ के किनारों को मैदा और पानी के घोल से जोड़ लें। दोनों हिस्सों को मिलाने के बाद तिकोने समोसे (Samosa) का आकार दिखेगा।
- अब इसमें स्टफिंग भरें और ऊपर से भी मैदा-पानी का घोल किनारों पर लगाएं और दबा दें। ध्यान रहे कि किनारों को अच्छे से चिपकाना होगा।
- फिर एक प्लेट लें, जो कुकर के अंदर आ जाए। उस पर समोसे घी से ग्रीस करने के बाद रख दें। अब कुकर की सीटी और गैस किट निकाल दें और उसमें नमक डाल गरम कर लें।
- अब कुकर के अंदर एक स्टैंड रख दें और उस पर वो प्लेट रखें जिस पर ग्रीस किए हुए समोसे (Samosa) रखे हैं।
- समोसे (Samosa) वाली प्लेट अंदर रखने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और 30 मिनट के लिए समोसे बेक करें। इसे हरे धनिए की चटनी के साथ परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।