24 घण्टे ऑनलाइन

सड़क हादसे होंगे कम, 125cc से कम की हर बाइक में मिलेगा एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम!

भारत में सड़क सेफ्टी को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है. इसी दिशा में टू-व्हीलर से जुड़े एक बड़े बदलाव की पुष्टि हुई है. जून 2026 से 125 सीसी से कम इंजन वाले स्कूटर और बाइक (Bike) में ब्रेकिग सिस्टम…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read

भारत में सड़क सेफ्टी को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है. इसी दिशा में टू-व्हीलर से जुड़े एक बड़े बदलाव की पुष्टि हुई है. जून 2026 से 125 सीसी से कम इंजन वाले स्कूटर और बाइक (Bike) में ब्रेकिग सिस्टम बदल जाएगा. ऐसे सभी वाहनों में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) की जगह एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) लगाए जाएंगे. ये नियम खासतौर पर एंट्री-लेवल मोटरसाइकिलों पर लागू होगा, जिनका इस्तेमाल देश में सबसे ज्यादा होता है.

बढ़ती दुर्घटनाएं बनीं वजह


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते कुछ साल में छोटे इंजन वाली बाइकों (Bike) से जुड़े हादसों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. कई मामलों में ब्रेक लगाते समय बाइक असंतुलित होने या स्किड करवे से गंभीर दुर्घटनाएं हुईं. इसी कारण मंत्रालय ने ये निर्णय लिया कि 125 सीसी तक के सेगमेंट को सेफ ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी से लैस करना अब जरूरी है. मंत्रालय की स्टडी में पता चलता है कि 2023 में हुई मौतों में 45 प्रतिशत दुपहिया सवार थे.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि CBS से ब्रेकिंग के दौरान दोनों पहियों पर संतुलित दबाव पड़ता है, जिससे वाहन जल्दी और सुरक्षित तरीके से रोकता है. वहीं, ABS पहिए को लॉक होने से बचाता है, जिससे स्लिप होने का खतरा कम हो जाता है.यानी नई गाइडलाइन लागू होने पर लाखों लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का फायदा मिलेगा.

2 हेलमेट खरीदना होगा अनिवार्य


सरकार ने एक और अहम दिशा-निर्देश जारी किया है. जून 2026 के बाद बेची जाने वाली हर बाइक (Bike) के साथ दो हेलमेट खरीदना अनिवार्य किया जाएगा. इसका उद्देश्य परिवार में किसी एक व्यक्ति के बजाय, सभी राइडर्स और पिलियन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

क्यों जरूरी है नए नियम?


भारत में बाइक (Bike) दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान जाती है. दुर्घटनाओं में सबसे बड़ी समस्या सही ब्रेकिंग और पिलियन राइडर की सुरक्षा की कमी है. नए नियम इन दोनों मुद्दों को काफी हद तक कम कर सकते हैं. इसके अलावा, ABS/CBS जैसे सिस्टम पहले केवल प्रीमियम या हाई-एंड बाइकों में मिलते थे, लेकिन अब छोटे सेगमेंट में भी इनका स्टैंडर्ड होना बड़ी राहत है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।