24 घण्टे ऑनलाइन

नहीं कर पा रहे Move On... तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

भूतकाल में की गई घटनाओं का असर कई बार वर्तमान में पड़ता है। कई लोग ऐसे होते हैं, तो पुराने घटनाक्रम या बातें नहीं भूल पाते (Move ON) । ये बातें प्रेम जीवन अथवा परिवार से जुड़ी हो सकती है। पुरानी बातों को लगातार याद करने…

24GhanteOnline
August 16, 2026
2 min read
नहीं कर पा रहे Move On... तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

भूतकाल में की गई घटनाओं का असर कई बार वर्तमान में पड़ता है। कई लोग ऐसे होते हैं, तो पुराने घटनाक्रम या बातें नहीं भूल पाते (Move ON) । ये बातें प्रेम जीवन अथवा परिवार से जुड़ी हो सकती है। पुरानी बातों को लगातार याद करने से न सिर्फ तनाव बढ़ता है, बल्कि इससे मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को भी नुकसान पहुंचता है।

यदि कोई मूव ऑन (Move ON)  नहीं कर पा रहा है, या करना चाहता है, तो इसके लिए क्‍या करना चाहिए और मूव ऑन (Move ON)  न करने से क्या नुकसान हो सकते हैं। इसका वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज ने विस्तार से जवाब दिया है।

क्‍या कहते हैं प्रेमानंद महाराज (Premananda Maharaj)


प्रेमानंद महाराज का कहना है कि भूतकाल में जो हुआ है, उसका चिंतन वर्तमान में करना मूर्खता है। भूतकाल में जो अच्छा या बुरा हुआ है, वह तो हो चुका है। अब वर्तमान के समय को उसमें नष्ट नहीं करना चाहिए। ऐसे में राधा नाम का जप करना चाहिए। इससे वर्तमान और भविष्य दोनों ठीक हो जाएगा।

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि पहले जो हमसे गलती हुई है, उसमें वर्तमान समय नष्‍ट नहीं करना चाहिए। इस समय नाम जन करना चाहिए और ये सोचें कि पहले जो गलती हुई है, उसे दोबारा नहीं दोहराएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।