24 घण्टे ऑनलाइन

इस हिस्से में लगाएं मनी प्लांट, हो जाएंगे मालामाल

आज के समय में लगभग हर भारतीय घर में आपको मनी प्लांट (Money Plant) लगा हुआ दिख जाएगा. कुछ लोग मनी प्लांट को इंडोर प्लांट की तरह घर में लगाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे बाहर बगीचे या बालकनी में लगाना पसंद करते हैं. घर को…

24GhanteOnline
May 31, 2026
4 min read

आज के समय में लगभग हर भारतीय घर में आपको मनी प्लांट (Money Plant) लगा हुआ दिख जाएगा. कुछ लोग मनी प्लांट को इंडोर प्लांट की तरह घर में लगाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे बाहर बगीचे या बालकनी में लगाना पसंद करते हैं. घर को सुंदर बनाने के लिए लोग मनी प्लांट्स का इस्तेमाल करते हैं. मनी प्लांट न सिर्फ हमें प्रदूषण (Pollution) से बचाता है बल्कि अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन (Oxygen) भी देता है. कोरोना काल में घर में पेड़-पैधे लगाने का चलन बढ़ा है.

वहीं लोग वास्तु दोष से बचने के लिए भी अपने घर में मनी प्लांट लगाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि घरवालों की तरक्की में भी मददगार होता है. आपको बता दें कि घर में मनी प्लांट लगाने से कई तरह के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं. आइए जानते हैं घर पर किस तरह लगाएं मनी प्लांट ताकि जीवन से कष्ट दूर हो और सफलता हासिल हो सके.

-वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति में तुरंत सुधार होता है. अक्सर लोग मनी प्लांट को अपने घर में किसी भी स्थान पर रख देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर में लगाने के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. अगर आप इन नियमों का सही से पालन करेंगे तो आपकी किस्मत चमक सकती है.

-वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को घर के आग्नेय दिशा में लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है. आग्नेय दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और पैसों की कमी कभी नहीं होती.

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा धन वृद्धि में मददगार होता है, इसलिए इसे हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए. मनी प्लांट को भूलकर भी घर के बाहर खुले में न लगाएं. मनी प्लांट आराम से छांव में बढ़ने वाला पौधा है. इसे धूप में रखने की जरूरत बिल्कुल नहीं पड़ती.

-मान्यता है कि मनी प्लांट को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है. दरअसल दक्षिण पूर्व दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है. इस दिशा में मनी प्लांट को रखने से घर के सदस्यों का भाग्य चमकता है और आर्थिक लाभ होता है.

-वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर के उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर के अंदर नेगेटिव एनर्जी का आगमन होता है. आपको बता दें कि इस दिशा का प्रतिनिधित्व गुरु बृहस्पति करते हैं. शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे के विरोधी हैं. इस कारण उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए.

-घर के पूर्व और पश्चिम दिशा में भी मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर के सदस्यों में मानसिक तनाव की स्थिति पैदा होती है. इसके चलते आपसी मतभेद होने की संभावना भी बढ़ जाती है.

-घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल जमीन को न छूए. मान्यता है कि ऐसा होना अशुभ संकेत होता है. इससे आपको आर्थिक हानि हो सकती है. घर के सदस्य बीमार भी हो सकते हैं. साथ ही घर की सुख-समृद्धि में रुकावट पैदा हो सकती है.

-आप मनी प्लांट को किसी रस्सी या डंडे के सहारे ऊपर की तरफ बांध सकते हैं. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और किस्मत भी पलट सकती है. मनी प्लांट को पानी देते वक्त पानी में थोड़ा सा दूध जरूर मिला लें. इससे घर में पैसों की कमी नहीं होती. रविवार को मनी प्लांट में पानी न दें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।