24 घण्टे ऑनलाइन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा का बड़ा निवेश

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार की उद्योग नीति और निवेशक-हितैषी कदमों का बड़ा नतीजा सामने आया है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) ने सोमवार को एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) लिमिटेड को…

24GhanteOnline
August 18, 2025
2 min read

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार की उद्योग नीति और निवेशक-हितैषी कदमों का बड़ा नतीजा सामने आया है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) ने सोमवार को एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) लिमिटेड को 190 एकड़ भूमि का एलओआई जारी किया है। यह जमीन सेक्टर-10, यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) में ट्रैक्टर निर्माण इकाई लगाने के लिए दी गई है।

उल्लेखनीय है कि एस्कॉर्ट्स (भारतीय कंपनी) और जापानी दिग्गज कंपनी कुबोटा ने वर्ष 2019 में साझेदारी की थी। दोनों मिलकर भारतीय और वैश्विक बाजार के लिए मूल्य-उन्मुख ट्रैक्टर विकसित कर रहे हैं। अब एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) लिमिटेड भारत को रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत ट्रैक्टर, इंजन, फार्म और कंस्ट्रक्शन उपकरण बनाए जाएंगे।

मेक इन इंडिया को मजबूती


एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) ने 17 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 200 एकड़ जमीन पर ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए MoU साइन किया था। कंपनी इस परियोजना में कुल 4500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और चरणबद्ध तरीके से 4000 लोगों को रोजगार देगी।

पहले चरण में ट्रैक्टर और उपकरण प्लांट


पहले चरण में कंपनी 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस चरण में ट्रैक्टर प्लांट, कमर्शियल इक्विपमेंट प्लांट और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। बाजार की मांग और पहले चरण की क्षमता के आधार पर दूसरे चरण का विस्तार किया जाएगा।

यूपी बनेगा ग्लोबल रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग हब


इस प्लांट के जरिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) भारत से न सिर्फ घरेलू बल्कि वैश्विक बाजार को भी आपूर्ति करेगी। साथ ही, कंपनी की योजना है कि भारत से कुबोटा के वैश्विक रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) के लिए साझा सेवाएं भी शुरू की जाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें