Year-End Launch! ये नई कारें बाजार में मचाने वाली हैं हंगामा
2025 का आखिरी महीना शुरू होने वाला है, पहले के महीनों की तरह दिसंबर में भी कई नई कारों (Cars) को लॉन्च किया जाने वाला है, जिसमें मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार भी शामिल होगी. दिसंबर में किआ की न्यू जनरेशन कॉम्पेक्ट…
2025 का आखिरी महीना शुरू होने वाला है, पहले के महीनों की तरह दिसंबर में भी कई नई कारों (Cars) को लॉन्च किया जाने वाला है, जिसमें मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार भी शामिल होगी. दिसंबर में किआ की न्यू जनरेशन कॉम्पेक्ट एसयूवी कार से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पर्दा उठने वाला है, जबकि दो पॉपुलर टाटा एसयूवी कार में नया पावरट्रेन ऑप्शन शामिल किया जाने वाला है. चलिए आपको इस खबर के माध्यम से बताते हैं कौन-कौन सी कारें (Cars) दिसंबर में लॉन्च होने वाली है.
टाटा हैरियर/सफारी पेट्रोल
टाटा हैरियर और सफारी भारतीय लाइनअप की फ्लैगशिप आईसीई (इंटरनल कंबशन इंजन) एसयूवी कार (Cars) है . अब तक इन दोनों कारों में केवल 2-लीटर डीजल इंजन (170 पीएस/350 एनएम) का ऑप्शन मिलता था. लेकिन, अब इनमें नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस/255एनएम) शामिल किया जाने वाला है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल सकता है. यही इंजन ऑप्शन हाल ही में लॉन्च हुई 2025 टाटा सिएरा में भी शामिल किया गया है. इसकी कीमत डीजल वेरिएंट से कम होगी. इसे लॉन्च 9 दिसंबर को किया जा सकता है.
न्यू जनरेशन सेल्टोस
इस कार (Cars) का अंतरराष्ट्रीय शोकेस 10 दिसंबर 2025 को होगा. न्यू जनरेशन सेल्टोस को दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है. इस गाड़ी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिसंबर में पर्दा उठेगा. 2026 किआ सेल्टोस के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई डिजाइन अपडेट दिए जाएंगे. सामने आए स्पाय शॉट के मुताबिक, इस गाड़ी का लेआउट ज्यादा बॉक्सी होगा.
मारुति ई विटारा
मारुति भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार में सुजुकी की नई डिजाइन थीम दी जाएगी, जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट, वाय-शेप डीआरएल्स, रैपअराउंड एलईडी टेललाइट और 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स जैसे एलिमेंट्स शामिल होंगे. ई विटारा एसयूवी कार में इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप (10.25-इंच टचस्क्रीन और 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले) के अलावा नया डैशबोर्ड लेआउट दिया जाएगा.
मारुति ई विटारा एसयूवी कार में फिक्स्ड ग्लास रूफ, इंफिनिटी साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और 10-वे पावर ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए जाएंगे. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और लेवल 2 एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) मिलेंगे. इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन : 49 केडब्ल्यूएच (स्टैंडर्ड) और 61 केडब्लूएच (लॉन्ग रेंज) दिए जाएंगे और इसकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होगी।.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
