24 घण्टे ऑनलाइन

लंच या डिनर में लें गुजराती मैंगो कढ़ी का स्वाद, चाटते रह जाएंगे उंगलियाँ

आम के शौकीन लोगों के हर दिन आम से बने व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गुजराती मैंगो कढ़ी बनाने का तरीका लेकर आए हैं जो खट्टा-मीठा अनूठा स्वाद देगी। इसका अलग अंदाज आपको पसंद आएगा और स्वाद ऐसा देगा कि आप…

24GhanteOnline
April 18, 2026
1 min read

आम के शौकीन लोगों के हर दिन आम से बने व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गुजराती मैंगो कढ़ी बनाने का तरीका लेकर आए हैं जो खट्टा-मीठा अनूठा स्वाद देगी। इसका अलग अंदाज आपको पसंद आएगा और स्वाद ऐसा देगा कि आप उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे।

मैंगो कढ़ी (Mango Kadhi) बनाने की  सामग्री

- 1 कप आम का पल्प
- 1 कप खट्टा दही
- 2 टेबलस्पून बेसन
- 2 टेबलस्पून तेल
- अदरक का 1 टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
- आधा टीस्पून मेथीदाना
- आधा टीस्पून हल्दी पाउडर

- आधा टीस्पून जीरा
- आधा टीस्पून राई
- 1/4 टीस्पून हींग पाउडर
- 2-3 साबूत लाल मिर्च
- थोड़े-से करीपत्ते
- नमक स्वादानुसार

मैंगो कढ़ी (Mango Kadhi) बनाने की विधि

- बाउल में बेसन, अदरक, हरी मिर्च और दही मिलाकर फेंट लें।
- पैन में तेल गरम करके मेथीदाना, राई, जीरा, साबूत लाल मिर्च, करीपत्ते और हींग का छौंक लगाएं। हल्दी पाउडर डालकर भून लें।
- दही-बेसन का मिश्रण, आम का पल्प, नमक और 3 कप पानी डालकर 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- स्टीम्ड राइस के साथ गरम-गरम मैंगो कढ़ी सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।