24 घण्टे ऑनलाइन

बारिश के मौसम में खाना है कुछ चटपटा, तो ट्राई करें ये भेल

शाम के समय चाय के साथ कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो चाय का मजा बढ़ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मिनटों में तैयार होने वाली स्वाद से भरपूर पीनट भेल (Peanut Bhel) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। पीनट भेल (Peanut Bhel) का…

24GhanteOnline
August 9, 2025
2 min read

शाम के समय चाय के साथ कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो चाय का मजा बढ़ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मिनटों में तैयार होने वाली स्वाद से भरपूर पीनट भेल (Peanut Bhel) बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

पीनट भेल (Peanut Bhel) का स्वाद जितना लाजवाब होता है, इसे बनाना उतना ही सरल भी है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

पीनट भेल (Peanut Bhel) बनाने की सामग्री

मिक्स नमकीन - 1/2 कप
भुनी मूंगफली - 1/2 कप
प्याज - 1
टमाटर - 1
हरी मिर्च - 1-2
इमली की चटनी - 1 टेबलस्पून
पुदीना पत्ता - 7-8
हरा धनिया कटा हुआ - 2 टेबलस्पून
चाट मसाला - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून

काला नमक - स्वादनुसार
नींब रस - 1 टी स्पून
सरसों तेल - 1 टी स्पून
अनार दाने - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

पीनट भेल (Peanut Bhel) बनाने की विधि

पीनट भेल (Peanut Bhel) बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें मूंगफली दाने डालकर रोस्ट कर लें।

मूंगफली दान सिक जाने के बाद उन्हें एक बर्तन में निकाल लें और मसलकर उनका छिलका निकालकर दाने एक बाउल में डाल लें।

इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।

अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल या बर्तन लें और उसमें मिक्स नमकीन डाल दें और उसमें सारी सामाग्री मिला कर अच्छी तरह से मिला लें।

अब इस मिश्रण में इमली की चाटने, नींबू का रस, काला नमक और नमक मिला लें।

अब तैयार पीनट भेल को एक प्लेट में निकाल कर पुदीने के पत्ते से सजा कर चाय के साथ सर्व करें।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।