24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में लें सेहत से भरपूर मिक्स वेजीटेबल सूप का स्वाद

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसे में अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करें। इसलिए आपको फिट और हेल्दी रखने के लिए आज इस कड़ी में हम मिक्स…

24GhanteOnline
December 5, 2025
2 min read

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसे में अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करें। इसलिए आपको फिट और हेल्दी रखने के लिए आज इस कड़ी में हम मिक्स वेजीटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में...

मिक्स वेजीटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनाने की सामग्री

- आधा कप हरी मटर
- 1 शिमला मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 1 कद्दूकस की हुई गाजर
- 1/4 कप पत्तागोभी (कद्दूकस की हुई)
- 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टेबलस्पून कार्नफ्लोर (1/4 कप पानी में घोला हुआ)

- 3 टेबलस्पून बटर
- आधा टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून व्हाइट पाउडर
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- नींबू का रस स्वादानुसार
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार

मिक्स वेजीटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनाने की विधि

- कड़ाही में 2 टेबलस्पून बटर पिघलाकर अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और सारी कटी हुई सब्ज़ियां डालकर 2 मिनट तक भून लें।

- सब्ज़ियों के नरम होने पर कार्नफ्लोर का घोल, कालीमिर्च पाउडर, व्हाइट पाउडर और नमक डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।

- नींबू का रस, हरा धनिया और 1 टेबलस्पून बटर डालकर गरम-गरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।