24 घण्टे ऑनलाइन

नाखूनों की बढ़ जाएगी खूबसूरती, अपनाएं ये उपाय

इन दिनों नाखून (Nails) एक्सटेंशन का क्रेज हर किसी में है। ये हाथों को सुंदर और खूबसूरत दिखने में मदद करता है। हालांकि नेल एक्सटेंशन आपको ऑरिजनल नेल को खराब कर सकता है। एक्सटेंशन से खराब हो जाते है नाखून (Nails) इस…

24GhanteOnline
December 24, 2025
2 min read

इन दिनों नाखून (Nails) एक्सटेंशन का क्रेज हर किसी में है। ये हाथों को सुंदर और खूबसूरत दिखने में मदद करता है। हालांकि नेल एक्सटेंशन आपको ऑरिजनल नेल को खराब कर सकता है।

एक्सटेंशन से खराब हो जाते है नाखून (Nails) 


इस प्रकिया में केमिकल, गोंद और बफिंग का इस्तेमाल खूब होता है। जिसकी वजह से जब एक्सटेंशन को हटाया जाता है, तब नाखून डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में नाखूनों की देखभाल करना बहुत जरूरी है।

ऐसे करें नाखूनों (Nails) की देखभाल


1) एक्सटेंशन को हटाने के बाद अपने नाखूनों को अच्छे से काट कर छोटा कर लें। नेल एक्सटेंशन के नीचे नाखून बढ़ते रहते हैं, जिसी वजह से नेल बेड टूट जाता है और आपके नाखून खराब हो जाते हैं। ऐसे में नाखूनों की लेंथ लंबे समय तक नहीं रहती। इसलिए इन नाखूनों को काटना जरूरी है।

2) अपने नाखूनों को नेल सीरम और क्यूटिकल ऑयल से मॉइस्चराइज करें। नेल्स एक्सटेंशन हटाने के बाद नेल बेड से नमी भी हटा देता है, जिससे नाखून खुरदुरा हो जाता है। साथ ही क्यूटिकल्स को भी सख्त बना देता है। इसलिए मॉइस्चराइज करना जरूरी है।

3) दोबोरा एक्सटेंशन कराने से पहले कुछ दिनों के लिए सामान्य नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें या फिर आप कुछ दिनों के लिए बिना नेल पॉलिश के रहें।

4) नाखूनों को हेल्दी करने के लिए नेल स्ट्ऱन्गनर का इस्तेमाल करें। नेल पॉलिश लगाने से पहले दो कोट नेल स्ट्रॉन्गनर के लगाएं।

5) अगला नेल एक्सटेंशन से पहले थोड़े दिन इंतजार करें। अपने नेल्स को कुछ समय के लिए आराम दें ताकि नाखून दोबारा एक्सटेंशन के लिए तैयार हो जाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।