24 घण्टे ऑनलाइन

दो खूंखार नक्सलियों का एनकाउंटर, 15 लाख का रखा गया था इनाम

रांची। झारखंड के लातेहार में नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो खूंखार नक्सलियों को एनकाउंटर (Encounter) में मार गिराया है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने झारखंड के लातेहार जिले में 10 लाख रुपये के इनाम वाले…

24GhanteOnline
May 24, 2025
1 min read
दो खूंखार नक्सलियों का एनकाउंटर, 15 लाख का रखा गया था इनाम

रांची। झारखंड के लातेहार में नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो खूंखार नक्सलियों को एनकाउंटर (Encounter) में मार गिराया है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने झारखंड के लातेहार जिले में 10 लाख रुपये के इनाम वाले पप्पू लोहारा (Naxalite Pappu Lohara) और 5 लाख रुपये के इनाम वाले प्रभात गंझू (Naxalite Prabhat Ganjhu) को मार गिराया है। दोनों झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के खूंखार नक्सली संगठन के लीडर थे। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सूत्रों की मानें तो सुरक्षाबलों फायरिंग में एक और खूंखार नक्सली घायल हो गया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि लातेहार के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस अभियान में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम  शामिल थी।

वहीं, इचवार जंगल में पुलिस व झारखंड जन मुक्ति परिषद के नक्सलियों दस्ते के साथ मुठभेड़ (Encounter) हो गई। जिसमें दोनों इनामी नक्सली पप्पू लोहारा और प्रभात गंझू मारे गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।