24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ में 1 लाख का इनामी संजय ढेर, बिल्डर मर्डर केस के बाद से था फरार

लखनऊ: शनिवार सुबह यूपी एसटीएफ और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ (Encounter ) हो गई। इंदिरा कैनाल रोड पर हुई इस कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी संजय उर्फ संजीव मारा गया। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए डॉ.…

24GhanteOnline
June 27, 2026
3 min read

लखनऊ: शनिवार सुबह यूपी एसटीएफ और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ (Encounter ) हो गई। इंदिरा कैनाल रोड पर हुई इस कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी संजय उर्फ संजीव मारा गया। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य शूटर


एसटीएफ के मुताबिक, संजय उर्फ संजीव अंबेडकरनगर का रहने वाला था और कई संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस जांच में सामने आया था कि वह 27 मई 2026 को हुए लखनऊ के चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था। यह वारदात पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पांच लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या


एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ था कि बिल्डर संदीप सिंह की हत्या पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते कराई गई थी। इस वारदात के लिए शूटरों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।

मामले में कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग


एसटीएफ को शनिवार सुबह संजय की लोकेशन इंदिरा कैनाल रोड पर मिली। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर संजय ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कई जिलों में दर्ज थे गंभीर मुकदमे


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संजय उर्फ संजीव अंबेडकरनगर के कोदार गांव का निवासी था। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर, अयोध्या और बस्ती समेत कई जिलों में हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस का कहना है कि संजय का संबंध अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग से भी रहा है। वह लंबे समय से इन गैंगों के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम देता रहा था।

मास्टरमाइंड पहले ही जा चुका है जेल


संदीप सिंह हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड दिनेश यादव पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है और फिलहाल जेल में बंद है। वहीं मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में बड़ी सफलता मिलने का दावा किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें