24 घण्टे ऑनलाइन

मिट्टी में मिला एक और बदमाश! 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर

हापुड़। जिले के कपूरपुर में पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर (Encounter) कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अपराधी गोतस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। उसके खिलाफ 25 केस दर्ज थे। पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर…

24GhanteOnline
November 10, 2025
2 min read

हापुड़। जिले के कपूरपुर में पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर (Encounter) कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अपराधी गोतस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। उसके खिलाफ 25 केस दर्ज थे। पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ बदमाश पशुओं की तस्करी करने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध कार सवारों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।

एक अधिकारी के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी खुद की सुरक्षा के लिए गोली चलाई। इसी दौरान एक गोली एक बदमाश को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत सीएचसी धौलाना भेजा गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बदमाश की पहचान हसीन पुत्र इकरार निवासी ग्राम मैनौटा, थाना असमोली, जनपद सम्भल के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हसीन थाना असमोली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और उस पर गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में करीब 25 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन जय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मुठभेड़ (Encounter) पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई। बदमाश ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि मारे गए बदमाश हसीन पर हापुड़, मुजफ्फरनगर, सम्भल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर जिलों में गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें