छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद; मुठभेड़ जारी
बीजपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ (Encounter) हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में हुई मुठभेड़ में अब तक 12 से ज्यादा…
बीजपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ (Encounter) हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में हुई मुठभेड़ में अब तक 12 से ज्यादा नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं, दो जवान शहीद हुए हैं। मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। डीआरजी, एसटीफ और बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, जिला बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिली थी। इसपर सुरक्षाबल की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली। अभियान के दौरान रविवार सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अभी भी रुक-रुक कर मुठभेड़ (Encounter) जारी है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
नक्सलियों के पास से मिले ऑटोमैटिक हथियार
बीजापुर-नारायणपुर सीमा में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवान शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में 2 जवानों के घायल होने की खबर भी आ रही है। उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।
‘लाल आतंक’ पर वार! सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को सुलाया मौत की नींद
जिस जगह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई वह बीजापुर जिले का फरसेगढ़ इलाका है। यहां नेशनल पार्क का जंगल नक्सलियों का सक्रिय गढ़ माना जाता है। इस इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें चार जवान घायल हो गए। इनमें दो जवान शहीद हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में 12 नक्सलियों को ढेर किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
