24 घण्टे ऑनलाइन

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच ढेर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalites Encounter) जारी है। पामेड़ थाना क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। उधर राज्य के…

24GhanteOnline
May 22, 2025
1 min read
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalites Encounter) जारी है। पामेड़ थाना क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

उधर राज्य के नारायणपुर जिले अबूझमाड़ में बुधवार को हुए मुठभेड़ में देर रात एक और जवान की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दो जवान इस मुठभेड़ (Naxalites Encounter) हुए शहीद हुए। दोनों शवों का पीएम नारायणपुर जिला अस्पताल बीती रात ही किया गया।

नारायणपुर के पुलिस लाइन में आज दोनों शहीद जवानों को सलामी दी जाएगी। शहीद जवान खोटलू राम कोर्राम, अबूझमाड़ के भट्टबेड़ा का रहने वाला है।

नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी 27 शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है।

Operation Keller: किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़


वहीं फायरिंग में अब तक डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवान शहीद हो गए है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ (Naxalites Encounter) हुई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…