24 घण्टे ऑनलाइन

मान सरकार का कर्मचारी हितैषी फैसला, वन एवं वन्यजीव विभाग में छंटनी नहीं होगी

पंजाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जंगलात वर्कर यूनियन पंजाब, डेमोक्रेटिक जंगलात मुलाज़ीम यूनियन पंजाब और पंजाब राज वन विभाग वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ उनके सेवा-संबंधी मुद्दों और…

24GhanteOnline
July 7, 2026
2 min read
मान सरकार का कर्मचारी हितैषी फैसला, वन एवं वन्यजीव विभाग में छंटनी नहीं होगी

पंजाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जंगलात वर्कर यूनियन पंजाब, डेमोक्रेटिक जंगलात मुलाज़ीम यूनियन पंजाब और पंजाब राज वन विभाग वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ उनके सेवा-संबंधी मुद्दों और मांगों की समीक्षा के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया।

यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मंत्री ने उन्हें सरकारी नीतियों के दायरे में उनकी जायज मांगों पर सहानुभूति और सौहार्दपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

राज्य सरकार की कर्मचारी-हितैषी पहुंच को दोहराते हुए श्री कटारूचक्क ने स्पष्ट रूप से कहा कि वन एवं वन्यजीव विभाग में वर्तमान में सेवारत किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विभाग से संबंधित प्रत्येक कर्मचारी के लिए नौकरी की पूर्ण सुरक्षा और कार्य के दौरान उचित सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यूनियनों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने और लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए तीव्र गति से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अन्य के अलावा वन विभाग के प्रमुख मुख्य वनपाल (वन बल के प्रमुख) धर्मेंद्र शर्मा, सीसीएफ (प्लेन्ज़) निधि श्रीवास्तव, ए.पी.सी.सी.एफ. (बजट) सौरव गुप्ता, अमरीक सिंह राज्य प्रधान वन कर्मचारी यूनियन, रछपाल सिंह जोधानगरी राज्य प्रधान डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी यूनियन और बलवीर सिंह मंडोली प्रधान पंजाब राज वन विभाग वर्कर
यूनियन उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…